केलाखेड़ा: पति की गोली लगने से हो गई मौत, पास सो रही पत्नी को नहीं लगी भनक, जानिए क्या है मामला

रुद्रपुर। जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा काजी गांव में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर मृतक की पत्नी भी सो रही थी, लेकिन उसे गोली आवाज सुनाई नहीं दी। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि रमपुरा काजी निवासी जसवंत सिंह पुत्र
 | 
केलाखेड़ा: पति की गोली लगने से हो गई मौत, पास सो रही पत्नी को नहीं लगी भनक, जानिए क्या है मामला

रुद्रपुर। जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा काजी गांव में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर मृतक की पत्नी भी सो रही थी, लेकिन उसे गोली आवाज सुनाई नहीं दी।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि रमपुरा काजी निवासी जसवंत सिंह पुत्र उत्तम सिंह 40 वर्ष अपनी पत्नी सुरजीत कौर 38 वर्ष एवं अपने दो पुत्रों में प्रदीप 6 वर्ष, सुखदेव 4 वर्ष के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात में अज्ञात लोगों ने कान के पास सटाकर गोली मार दी, जिससे जसवंत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी ने सुबह साढ़े चार बजे अपने पति के भाई बरीत सिंह व मलकीत सिंह को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने इस घटना की सूचना प्रधान के पति बलविन्दर सिंह को दी। प्रधान के पति ने थाना केलाखेड़ा पुलिस को फोन से सूचित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भटट, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल व फोरेंसिक टीम प्रभारी दयाल शरण ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है।