अल्मोड़ा-भैया दूज मनाकर लौट रहे दंपती को रास्ते में मिली मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा-त्योहार के दिन पूरे प्रदेशभर में कई हादसे हुए। इन हादसों में कई लोगों ने जान गंवाई। देर रात भैया दूज मनाकर घर लौट रहे दंपती को मौत मिली। हादसा भनोली तहसील मुख्यालय स्थित लिंक रोड पर हुआ। जहां एक कार के खाई में गिरने से पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि
 | 
अल्मोड़ा-भैया दूज मनाकर लौट रहे दंपती को रास्ते में मिली मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा-त्योहार के दिन पूरे प्रदेशभर में कई हादसे हुए। इन हादसों में कई लोगों ने जान गंवाई। देर रात भैया दूज मनाकर घर लौट रहे दंपती को मौत मिली। हादसा भनोली तहसील मुख्यालय स्थित लिंक रोड पर हुआ। जहां एक कार के खाई में गिरने से पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। पत्नी को बीती देर रात नाजुक हालत में चिकित्सालय ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम है।

भनोली तहसील के भैसाड़ी गांव धौलादेवी विकासखंड निवासी जीवन सिंह सोमवार की रात भाई दूज पर अपनी पत्नी गीता देवी के साथ कार यूपी 02 5015 से सिमलखेत क्षेत्र स्थित ससुराल गया थे। देर शाम दंपति वापस लौट रहा था। अचानक ध्याड़ी से पहले भनोली लिंक रोड पर कालागढ़ बैंड के पास जीवन सिंह कार पर नियंत्रण होकर सडक़ से करीब 200 मीटर गहरे में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों ने थाने में दुर्घटना की सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की मदद से खाई की ओर उतर कार सवारों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान में मुश्किलें आयी। देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे कार सवार गीता देवी को तलाश लिया गया था। गंभीर रूप से घायल महिला चट्टानों के बीच बेहोश पड़ी थी। आनन-फाान में उसे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सडक़ तक पहुंचाया। फिर तत्काल सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर जीवन सिंह का शव बरामद हुआ वह पहले ही दम तोड़ चुके थे। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी पत्नी गीता देवी की भी मौत हो गई।