''हल्द्वानी- पालम सिटी में हुआ मेयर गजराज बिष्ट का अभिनंदन, बोले हर समस्या का करूंगा समाधान''

हल्द्वानी - ( जिया सती ) हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जीत के बाद महापौर गज़राज बिष्ट अब वार्ड के विकास के लिए समीक्षाए कर रहे हैं | गज़राज बिष्ट ने आज पालम सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में भ्रमण कर वहाँ कि समस्या को जानना | जहाँ पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,पार्षद भागीरथी देवी,महापौर गज़राज बिष्ट का स्वागत किया | उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके हर एक समस्या का समाधान वो जल्द करेंगे |

पालम सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भगवान सहाय ने बताया कि उनको ख़ुशी है कि एक अच्छे व्यक्ति महापौर कि कुर्सी पर बैठे है, उन्होंने कहा कि पालम सिटी के बराबर में ट्रांसपोर्ट नगर कि अक्सर दीवार गिर जाती है | जिससे असुरक्षा का खतरा बना रहता है | उन्होंने दीवार के निर्माण की बात रखी | उन्होंने दीवार को बनाने कि , सोसाइटी के पेयजल लाइन को दुरुस्त करने और सड़क बनाने की मांग रखी |

शहर के विकास के लिए महापौर गज़राज बिष्ट ने अपनी हर प्राथमिकताओं का ज़िक्र किया | जिसमे उन्होंने कहा कि वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री देवेंद्र केसरवानी और अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने जो मांगे रखी है, उन्होंने बताया कि हर कार्ये जल्द से जल्द किया जायेगा,साथ ही महापौरने बताया सभी सड़कों का डामरीकरण और सफाई व्यवस्था, लाइट व्यवस्था के साथ अतिक्रमण हटाना भी उनकी प्राथमिकताओं में है,साथ ही आवारा पशुओं हेतु गौशाला निर्माण, जानवरो के लिए उचित व्यवस्था वो जल्द से जल्द करने जा रहे है |
पालम सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पधिकारियो में भूपेश अग्रवाल,शशि भूषण उपाध्यक्ष, आनंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष कई राजीव अग्रवाल, राजेंद्र नेगी, पुष्कर पाठक, प्रफुल गुप्ता, राजेश पुरी,कश्मीरी लाल साहनी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहें हैं|