हल्द्वानी - इस केंद्र पर फिर वैक्सीन हुई खत्म, मंत्री भगत कर रहे हैं जोर आजमाइश

 | 
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शुक्रवार को ऊँचापुल रामलीला मैदान में 45+ आयु वालों के चल रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने पहुँचे। जहाँ उन्हें अवगत करवाया गया कि कल वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पायेगा। पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री भगत ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर जानकारी माँगी है। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को अवगत करवाया कि रविवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की खेप नैनीताल पहुँचेगी। जबकि सोमवार से प्रत्येक दिन 200 लोगों को पुन वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि ऊँचापुल में वैक्सीनेशन सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए लोहारियासाल तल्ला (वार्ड-40) के पार्षद प्रमोद पंत से जानकारी (9411374324) पर प्राप्त कर सकते हैं।