हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री भगत ने इस इलाके को नगर निगम मे शामिल करने के दिये निर्देश, जनता से कही ये बात

 | 
उतराखंड के शहरी विकास, आवास मंत्री बंशीधर भगत ने हाद्वानी के जीतपुर नेगी गांव, काॅलोनी का निरीक्षण कर जन समस्याऐ सुनी। इस दौरान उन्होेने सम्बन्धित अधिकारियों को लगभग 60 वर्षो से निवासरत जीतपुर नेगी काॅलोनी वासियों को नगर निगम में शामिल करने के निर्देश दिये।
मंत्री भगत ने कहा कि जीतपुर नेगी पुरा गांव ग्राम पंचायत था यहां अपना प्रधान होता था मगर नगर निगम बनने पर जीतपुर गांव नगर निमग में शामिल कर लिया गया। जीतपुर गांव का जीतपुर काॅलोनी को वनभूमि बताते हुए नगर निगम में शमिल नही किया गया। रेंज अधिकारी वन विभाग व ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि जीतपुर काॅलोनी भूमि 1956 में वन विभाग द्वारा 29 परिवारों को आवंटित की गई थी। जो कि वर्तमान में उसी भूभाग पर लगभग 300 परिवार हो गये है। ग्रामवासियों द्वारा मंत्री भगत को अवगत कराया गया की जीतपुर नेगी काॅलोनी पूर्व में ग्राम पंचायत में शामिल होने के कारण ग्राम पंचायत में मतदान करती थी मगर नगर निगम बनने के बाद जीतपुर काॅलोनी का ना ही नगर निगम की मतदाता की सूची में न ही ग्राम पंचायत की मतदाता की सूची में नाम है। इसलिए काॅलोनी वासी नगर निगम एंव ग्राम पंचायत की सभी योजनाओ से भी वंचित हो गये। 
जबकि विधान सभा व लोक सभा मतदाता सूची में काॅलोनी वासियों का नाम है।  लगभग 60 वर्षो से निवासरत जीतपुर काॅलोनी वासिायों ने श्री भगत से नगर निगम हल्द्वानी में शामिल करने की एकसूत्रीय मांग की। जिस पर श्री भगत ने मौजूद राजस्व विभाग, नगर निगम, ग्राम्य विकास व वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण व सर्वे कर जीतपुर काॅलोनी को नगर निगम में शामिल करने के निर्देश दिये। उन्होने क्षेत्रवासियों के प्रमाण-पत्र बनाने हेतु प्रत्येक सोमवार को पंचायत भवन में पटवारी व सेकेट्री को बैठाने के निर्देश उपजिलाधिकारी व बीडीओ को दिये। उन्होने क्षेत्रवासियों की मांग पर काॅलोनी में विद्युत पोल लगाने का प्रस्ताव देने को कहा ताकि विद्युत पोल आवंटित किये जा सके।