देहरादून- LA MONK बुटीक के नेचुरल प्रोडक्ट से ऐसे रखें खुद को सेहतमंद, जाने क्यों है ये प्रोडक्ट खास

 | 

अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग इन दिनों प्राकृतिक उत्पादों का सहारा ले रहे है। फिर चाहे बात खान-पान की हो या व्यायाम की, लोग विदेशी कार्यशैली को छोड़कर स्वदेशी अपना रहे है। इसी को नज़र में रखते हुए विश्व के कई देशों में  से काम रही World of natural aromas नामक कंपनी ने भारत में पहला प्राकृतिक और जैविक उत्पाद  का शोरूम खोला है। जिसके लिए कंपनी ने देवभूमि की राजधानी देहरादून को चुना है। LA MONK नामक इस बुटीक का शुभारंभ 16 जुलाई को देहरादून के राजपुर रोड के जाखन में होगा। यहां आपको 100% शुद्ध, प्राकृतिक और जैविक इत्र, आवश्यक तेल, व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद, घरेलू देखभाल उत्पाद और अरोमाथेरेपी उत्पाद किफायती दामों में उपलब्ध होंगे। 

योग आसनों पर आधारित थीम

बुटीक के स्वामी सुजाता और गौरव मित्तल है  जिन्होंने खुद विदेश में रहकर कई साल प्राकृतिक और जैविक उत्पाद  पर शोध किया है, बुटीक के स्वामी गौरव मित्तल बताते है कि LA MONK में रखे उत्पाधों को तैयार करने के लिए वह देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों से उनकी फसल iपैदा करवाते है। जिसको वे खुद अपने ही कारखानों में बिना किसी कैमिकल के इस्तेमाल के उत्पाद तैयार करवाते है। गौरव की माने तो अपने प्रोडक्ट की थीम भी उन्होंने योग आसनों एवं ध्यान  के आधार पर तय की है। जिसका लाभ आज से आप अपनी सेहत, स्किन को नुक्सान पहुंचाए बिना उठा सकते है। बता दें कि ये बुटीक भारत का पहला प्राकृतिक और जैविक उत्पाद  aromatic , aroma and personal care therophy उत्पाद उपलब्ध कराने वाला बुटीक बन गया  है। 

इत्र सूंघकर बढ़ाये ऑक्सीजन लेवल

LA MONK के स्वामी गौरव मित्तल की माने तो उनके बुटीक में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाला इत्र भी मौजूद है। जिसको विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किया गया है।  कई चिकित्सक भी इस इत्र फार्मूले  के फायदे को आजमा चुके है। इतना ही नहीं उनके कई ग्राहक ऐसे भी जिनका ऑक्सीजन लेवल इस इत्र को सूंघकर 80 से 100 पहुंचा है।