देहरादून-शहरियों के लिए इकोफ्रेंडली बनेगा माहौल, प्रदेश के इन दो जिलों में बनेंगें नगर वन 

 | 

देहरादून-अब शहरों की आबोहवा को शुद्ध बनाने और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नगर वन परियोजना की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में उत्तराखंड में देहरादून और हरिद्वार में नगर वन बनाए जाएंगे। जिसमें वन विभाग की जमीन पर सघन वन तैयार करने के साथ ही शहरियों के लिए इकोफ्रेंडली माहौल तैयार किया जाएगा।


प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने को विभागीय अधिकारियों के साथ इंदिरानगर समेत कई इलाकों का भ्रमण कर जानकारी जुटाई कि आखिरकार कहां नगर वन बनाया जा सकता हैं। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि नगर वन को पूरी तरह इको फ्रेंडली बनाने के साथ ही घने जंगलों का स्वरूप दिया जाएगा।

इसमें शहरियों के घूमने फिरने की भी व्यवस्था होगी। ताकि वे खुद सेहतमंद बनने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। पहले चरण में देहरादून और हरिद्वार में नगर वन बनाने की तैयारी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल क्षेत्र सुशांत पटनायक, वन संरक्षक शिवालिक वृत अखिलेश तिवारी, वन संरक्षक यमुना वृत अमित वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम मौजूद रहे।