देहरादून-केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा, उत्तराखंड से इन्हेंं मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून- एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके पिछे 2022 में विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है। जिन राज्यों में चुुनाव होने है उन राज्यों में सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। अब भाजपा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के विस्तार की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो इसी माह के अंत तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
हाल के दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार और संगठन के बीच कई दिनों तक लंबी बैठकें हुई। जिसमें मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों के चयन पर भी विचार किया गया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंत्रिमंडल में दो बातों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। पहला 2022 में उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव जबकि दूसरा एनडीए के कुनबे को बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।
ऐसे में उत्तराखंड से एक के सिर मंत्री का ताज सज सकता है। हालांकि सत्ता के गलियारों में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत का नाम उठ रहा हैे। इसकेे अलावा उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा रेस में है। अब देखना है कि भाजपा हाईकमान किस नाम पर मोहर लगाता है। इससे पहले अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा एक बार मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन चुके है।
