देहरादून- झारखंड की दीपिका पांडेय सिंह को मिली उत्तराखंड की कमान, कांग्रेस ने दिया ये बड़ा पद

 | 

देहरादून-झारखंड से कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका पत्र जारी किया गया है। दीपिका पांडेय झारखंड की सबसे तेज विधायकों में से एक है। दीपिका पांडेय कोरोनाकाल में लगातार लोगों की सेवा में जुटी है। अब उन्हें उत्तराखंड की नई जिम्मेदारी मिली है।