देहरादून-सीएम तीरथ ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना, लोगों को दिया ये खास संदेश

 | 

देहरादून- आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुद्ध पूॢणमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध का प्रेम, सहनशीलता एवं करुणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके सिद्धांत हमें देश की प्रगतिए शांति एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं।


 हिंदू व बौद्ध मतावलंबी आज बैसाख शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सादगी के साथ घरों में मनाएंगे। पूर्णिमा का समय 25 मई मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे से 26 मई शाम चार बजकर 43 मिनट तक रहेगा। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है, लेकिन इस बार ज्योतिषाचार्यों ने घरों पर ही गंगाजल से स्नान करने के साथ जरूरतमंदों को दान करने की अपील की है।