देहरादून-प्रदेश में इतने तारीख तक बढ़ा  कोरोना कफ्र्यू , देखिये क्या-क्या मिली छूट

 | 

देहरादून- आठ जून तक कोरोना कफ्र्यू बढ़ा दिया गया है। जिसक बाद अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। वहींए अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें खुलेंगी।  एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।

 प्रदेश में लागू कोविड कफ्र्यू की अवधि को चौथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछलीए दूध की दुकानेंए, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।