चमोली-(बड़ी खबर)-सुमना में टूटा ग्लेशियर, अभी तक फंसे हुए 291 लोगों को सकुशल बचाया

 | 

चमोली- देर रात भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। हालांकि ग्लेशियर टूटने से नुकसान की कोई खबर नहीं है। जैसे ही ग्लेशियर टूटने की खबर मिली तो प्रशासन अलर्ट हो गया। इसके बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूरी जानकारी जुटाई। तुंरत राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ। वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। यह जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। 


मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने जानकारी देता हुए बताया कि नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में एलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूं। जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है और आईटीबीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिये है।