देहरादून-कोरोनाकाल में कार्यों की फीड बैक लेने पहुंचे  बीएल संतोष, इन मुद्दों पर चल रही चर्चा

 | 

देहरादून- आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश एवं प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें कोविडकाल में किए गए कार्यों का फीड बैक लें रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

 पार्टी ने तय किया है कि उसके सांगठनिक नेटवर्क की पूरी ताकत सेवा कार्यों पर केंद्रित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई की पटकथा लिखने के बाद कोर ग्रुप की बैठक है। केंद्रीय नेतृत्व का संदेश लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के तौर पर बीएल संतोष देहरादून आए हैं। वह कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वह गांवों में चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मार्च महीने में जब कोरोना की दूसरी लहर का कम प्रकोप था। तब प्रदेश में भाजपा की चुनावी साल में अपने पक्ष में वातावरण बनाने की अलग रणनीति थी।

 वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में सेवा ही संगठन के तहत चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर 30 मई को होने वाले सेवा कार्यों के संबंध में विमर्श करेंगे। पार्टी ने तय किया है कि उसके सांगठनिक नेटवर्क की पूरी ताकत सेवा कार्यों पर केंद्रित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई की पटकथा लिखने के बाद कोर ग्रुप की बैठक है। केंद्रीय नेतृत्व का संदेश लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के तौर पर बीएल संतोष देहरादून आए हैं। वह कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वह गांवों में चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मार्च महीने में जब कोरोना की दूसरी लहर का कम प्रकोप था। तब प्रदेश में भाजपा की चुनावी साल में अपने पक्ष में वातावरण बनाने की अलग रणनीति थी।


 पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में केंद्र से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगी। केंद्रीय पदाधिकारी दो दिवसीय प्रवास के बाद 29 मई को लौटेंगे। आज  बैठक में  मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा पूर्व मुख्‍यमंत्री, सांसद अजय भट्ट, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश बीजेपी के चारों महामंत्री मौजूद हैं।