देहरादून-मुख्यमंत्री के लिए सीट नहीं ढूंढ पा रही भाजपा, कांग्रेस प्रवक्ता दसौनी का भाजपा पर जबर्दश्त कटाक्ष

 | 

देहरादून- कोरोनाकाल में एक बार फिर कांग्रेस ने सत्ताधारी पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि आज तीन माह का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक भाजपा यह तय नहीं कर पायी है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कहा से चुनाव लड़ाया जाय। पहले से पूरी तरह से अपने ही जाल में फंस चुकी भाजपा अब छटपटाने लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री के उपचुनाव के लिए सीट तय नहीं कर पायी है। ऐसे में समझ नहीं है आता जब एक सीट भाजपा फाइनल नहीं कर पा रही है तो 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी कैसे उतार पायेगी। कोरोना महामारी में अव्यस्था को देखकर प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ होना है। भाजपा का जनाधार सिमट चुका है।

 दसौनी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षित सीट की खोज में जुटी है लेकिन इतिहास गवाह है। भाजपा के हालात 2012 जैसे होंगे, उसे तीसरा मुख्यमंत्री विधानसभा चुुनाव से पहले उतारना पड़ेगा। क्योंकि त्रिवेन्द्र रावत द्वारा जो हालात किये गये थे उन्हें ठीक करने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत को लाया गया था लेकिन हालात आसमान से गिरे खजूर पर अटके जैसी हो गई्र है।