देहरादून-भाजपा प्रवक्ता कैंथोला ने ऐसे किया कांग्रेस पर पलटलवार, ऐसे नेताओं पर डोरे डाल रही कांग्रेस

देहरादून-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में सबके लिए दवाजे खुले होने की बात कहते हैं। इससे यह साबित हो जाता है कि कांग्रेस के पास प्रदेश में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है, जो नेतृत्व कर पाए। कांग्रेस
 | 
देहरादून-भाजपा प्रवक्ता कैंथोला ने ऐसे किया कांग्रेस पर पलटलवार, ऐसे नेताओं पर डोरे डाल रही कांग्रेस

देहरादून-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में सबके लिए दवाजे खुले होने की बात कहते हैं। इससे यह साबित हो जाता है कि कांग्रेस के पास प्रदेश में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है, जो नेतृत्व कर पाए। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है। इसलिए अब वो डोरे डाल रही है। कोटद्वार में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कैंथोला ने कहा कि प्रीतम सिंह राज्य के विकास की बातें करते हैं। उनको यह बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए क्या किया है। केंद्र में रहते उनकी सरकार ने क्या रोडमैप तैयार किया है, जिससे राज्य का विकास हुआ है।

नैनीताल-नैनी झील में यूएनडीपी सिंचाई विभाग को हस्तगत, ऐसे होगा परियोजना का संचालन

कैंथोला ने कांग्रेस शासनकाल में हुई भर्तियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो भी भर्तियां हुई, सभी में गड़बड़ी की गई। सारी भर्तियां कोर्ट के चक्करों में फंस गई। कांग्रेस के पास जनता के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस केवल अपने घोटालों के लिए जनता से माफी मांग सकती है। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने प्रदेश व देश में सुचितापूर्ण सरकार देने का काम किया है। जिस कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार हो।जिसके ज्यादातर बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हों, ऐसी पार्टी आज दूसरे दलों को सार्टिफिकेट बांट रही है।

कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस आज किसी भी दल पर आरोप लगाने लायक नहीं रही है। वो जनता का भरोसा खो चुकी है। बिहार चुनाव के परिणाम के बाद उनके ही सहयोगी दलों के नेताओं ने कांग्रेस को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। इससे साबित हो जाता है कि कांग्रेस को लेकर अब स्थिति साफ होती जा रही है कि उनके पास कुछ बचा नहीं है। अस्तित्व के लिए जूझ रही कांग्रेस अब देशभर में जनता को भ्रमित और बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन जनता सब जानती है और जवाब भी देती है।