देहरादून-अब ब्लॉक स्तर पर इन मुद्दों को उठायेंगी कांग्रेस, यहां से शुरू होगा कांग्रेस का मिशन 2022

देहरादून- कांग्रेस 16 नवंबर से गढ़वाल मंडल दौरा प्रारंभ करने जा रही है। कांग्रेस मिशन 2022 की तैयारी तेज कर चुकी है। जिसके बाद अब जिलों और ब्लॉक स्तर पर जन समस्याओं के साथ ही महिला और दलित उत्पीडऩ के मामलों को उठाएगी। निचले स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष
 | 
देहरादून-अब ब्लॉक स्तर पर इन मुद्दों को उठायेंगी कांग्रेस, यहां से शुरू होगा कांग्रेस का मिशन 2022

देहरादून- कांग्रेस 16 नवंबर से गढ़वाल मंडल दौरा प्रारंभ करने जा रही है। कांग्रेस मिशन 2022 की तैयारी तेज कर चुकी है। जिसके बाद अब जिलों और ब्लॉक स्तर पर जन समस्याओं के साथ ही महिला और दलित उत्पीडऩ के मामलों को उठाएगी। निचले स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

हल्द्वानी-कमजोर वर्ग व वंचित वर्ग के बच्चों का भविष्य अधर में, कांग्रेस प्रवक्ता बल्यूटिया ने सरकार को लिया आड़े हाथों

बता दे कि देहरादून आए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस बारे में पार्टी हाईकमान का संदेश साफ तौर पर दे दिया था। नेताओं के जनाधार के साथ संगठन की सक्रियता को भी बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद पार्टी विधानसभावार प्रभारियों की तैनाती करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा प्रभारियों पर ब्लॉकों और तहसील स्तर तक पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने का जिम्मा होगा। जन समस्याओं और मुद्दों को चिह्नित करने का जिम्मा उन्हें सौंपा जाएगा। ब्लॉक इकाइयां भी इस काम में शिद्दत से जुटेंगी। वह खुद 16 नवंबर से 19 नवंबर तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी शुरुआत कोटद्वार से करेंगी।