देहरादून- CBSE ने 10वीं कक्षा के परिणाम तिथि में किया बदलाव, अब स्कूल्स 30 जून तक सबमिट कर सकेंगे छात्रों के मार्क्स

 | 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की तारीख में बदलाव किया है। पहले सीबीएसई 10वीं के नतीजों की घोषणा 20 जून 2021 तक की जाने वाली थी। लेकिन अब बोर्ड ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2021 तैयार करने के लिए नया शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार पहले की तय तारीख 20 मई 2021 को ही मार्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई का पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा। वही मार्क्स सबमिशन की डेडलाइन अब 30 जून 2021 तक कर दी गई है, जो पहले 05 जून थी। वही अब स्कूल्स को भी स्टूडेंट्स के मार्क्स सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 25 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।