Google के इस पोर्टल से पकड़े जाएंगे साइबर अपराधी,एक जगह मिलेगी सभी जानकारी 

 | 

उत्तराखंड में साइबर अपराधियों को खोजने के लिए अब गूगल मदद करेगा। गूगल ने लॉ इंफोर्समेंट रिक्वेस्ट सिस्ट यानी एलइआरएस नाम से पोर्टल बनाया है, जिसके जरिये पुलिस किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर उसकी जानकारी व सवाल इस पोर्टल में डाल सकती है। इसी पोर्टल की मदद से गूगल पुलिस की जांच में मदद करेगा। । इसके संबंध में उत्तराखंड पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने साइबर पुलिस (Cyber Police) अधीक्षकों सहित अधिकारियों को पोर्टल के बारे में जानकारी दी। 

एसएसपी ने बताया कि पहले साइबर ठगी होने पर पुलिस गूगल को नोटिस भेजती थी, जिसका जवाब आने में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब इस पोर्टल के जरिये गूगल व पुलिस के बीच समन्वय से साइबर ठगी को रोकने में काफी हद तक मदद मिलेगी।अब पोर्टल की मदद से तत्काल ठगी के मामलों में कार्रवाई हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर ठगी की काफी शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें पीड़ित बताते हैं कि अपनी कई समस्याओं के निस्तारण के लिए वह गूगल से संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढते हैं। इस नंबर पर काल करके वह अपनी सभी जानकारी दे देते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं। पोर्टल की मदद से ऐसे सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिलेगी