देहरादून- अवैध खनन पर सीएम धामी का ऐक्शन, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Nov 30, 2021, 13:42 IST
|

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाए जाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को उन्होंने आदेश भी जारी किया हैं।

अपने आदेश में मुख्य सचिव ने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए उचित कार्यवाही करने की बात कही है। वही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की भी बात उन्होंने इस आदेश में कही हैं।

WhatsApp Group
Join Now