देहरादून- युवाओं को मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, अगले 6 महिने में होने जा रही 22 हजार से अधिक भर्तियां, देखें पूरी डिटेल

 | 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी धामी सरकार ने पहला फोकस बेरोजगारों पर किया है। जिसके तहत अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भरमार देखने को मिलेगी। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले छह महीनों के दौरान प्रदेश में 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू होगी।

प्रदेश में 24 हज़ार पद खाली 

बता दें कि मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा भर्ती देने की बात कही थी। जिसपर अब उन्होंने कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश सीएम ने दे दिए गए हैं।

सीएम धामी के अनुसार प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं। जिनको भर्ती की प्रक्रिया पर तेजी से कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं इसके लिए सभी विभागों को निर्देश भी जारी किये जा चुके है।