उत्तराखंड - शादी से पहले दुल्हन मिली कोरोना पॉजिटिव ,शादी रचाकर अकेली गाड़ी में विदा हुई दुल्हन 

 | 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शादियों को लेकर कई बंदिशें लगाई गई हैं। ऐसे में कई ऐसे मामले सामने आ चुके जहां दुल्हन कोरोना पॉजिटिव तो कभी दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। इसके बावजूद लोग पीपीई किट में शादी रचा रहे है। एक ऐसी शादी हुई, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। शादी को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन जरूरी था ऐसे में दोनों पक्षों ने कोरोना टेस्ट कराया तो दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकल गई।

यह मामला हल्द्वानी हाइवे से सटे मर्नसा गांव का है। जहां शादी से दो दिन पहले दुल्हन सीमा कोरोना पॉजिटिव निकल आयी। सोमवार को मर्नसा गांव में रुद्रपुर से हरीश सिंह बारात लेकर पहुंचे। इसके बाद परिवार वालों ने पीपीई किट पहनकर विवाह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। इस दौरान पुलिस की निगरानी में दूल्हा, दुल्हन के साथ ही पुरोहित और परिवार वालों ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की। दुल्हन सीमा पीपीई किट में मंडप में पहुंची तो दुल्हा हरीश पहले से ही पीपीई किट में जीवनसंगिनी का इंतजार कर रहा था। पीपीई किट में ही दूल्हा- दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा पक्ष से बारात में महज पांच और दुल्हन पक्ष से माता-पिता समेत कुल आठ लोग शामिल हुए। दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए दूल्हा पक्ष से एक अतिरिक्त वाहन भी साथ लाया गया था जिसमें सिर्फ दुल्हन को ही ससुराल विदा किया गया। शादी संपन्न होने के बाद  दुल्हन को ही ससुराल विदा किया गया। वहीँ अब दुल्हन को ससुराल ले जाकर होम आइसोलेशन में रहना होगा।