उत्तराखंड   - यहां भूस्खलन से एक वाहन पर गिरे बोल्डर, चालक की बाल-बाल बची जान

 | 

सोमवार को गंगोत्री एनएच सुक्खी टाप के पास मलबा और पत्थर आने से बंद हो गया है। मार्ग खुलने की जल्‍द ही संभावना है। इसके साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच बंद पड़ा है। सिल्क्यारा के पास यमुनोत्री जाते समय एक वाहन भूस्खलन की जद में भी आ गया था। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वाहन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। जबकि गाड़ी का एक हिस्सा पत्थर और मलबा आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच बड़कोट की ओर से हाईवे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।