बाजपुर- कैबिनेट मंत्री आर्य की जनता को सौगात, स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने को उठाया ये कदम

 | 
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की बढ़ती मांग ने यह बता दिया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में कई संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही विधायक व नेता अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। उतराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी बाजपुर में 85 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कराने का फैसला लिया हैं। प्लांट के लिए जमीन चयनित की जा चुकी है। साथ ही बिजली विभाग की ओर से यहां 75 KV का ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया है। इस प्लांट में 400 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। बजाज कंपनी को प्लांट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब एक महीने में प्लांट तैयार होने की उम्मीद है। बाजपुर के साथ ही आसपाल के इलाके के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।