हल्द्वानी पहुंचे यशपाल आर्य घर में समर्थकों का जमावड़ा, देखिए कहां से लड़ेंगे अगला चुनाव।

 | 

हल्द्वानी। दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद हल्द्वानी अपने आवास पहुंचे यशपाल आर्य के घर में उनके समर्थकों का दिनभर जमवाड़ा लगा रहा। यशपाल आर्य के हल्द्वानी पहुंचते ही उनके घर में नैनीताल बाजपुर सहित आसपास की विधान सभाओं से सैकड़ों समर्थक उनके घर पर मिलने पहुंचे और जश्न मनाते नजर आए।

 इस दौरान यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है। इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते हैं। इसलिए वह बाजपुर से ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 5 साल बाद वह अपने घर वापसी से बेहद खुश हैं भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस पार्टी में है। भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है। 


उन्होंने कहा अब वह प्रचंड जीत का शंखनाद 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य विधायकों के संपर्क में रहने या ना रहने पर उनको कुछ नहीं कहना है लेकिन कुछ समय के इंतजार के बाद दुध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।