देहरादून - आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने पर उत्तराखंड का यह आईएएस IAS अधिकारी हुआ गिरफ्तार (Video)
 

 | 

देहरादून - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव (IAS Ramvilas Yadav) को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड विजिलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने कहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देश देने पर आईएएस राम विलास यादव को दिन भर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. उनकी आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में कल देर रात गिरफ्तार किया गया.

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आइएएस राम विलास यादव (IAS Ramvilas Yadav) कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया और लंबी पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को आज होनी थी लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।