Haldwani - हल्द्वानी से मेरठ और मुरादाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी ,इन रूटों के लिए  हल्द्वानी बस स्टेशन में बढ़ गई चार बसें ! देखे टाइमिंग 

 | 

Haldwani - हल्द्वानी से मेरठ और मुरादाबाद जाने वालों यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हल्द्वानी डिपो से अब इन रूटों के लिए चार बसों की संख्या बढ़ गई है। इनमें से दो बसें मुरादाबाद और दो मेरठ रूट पर चलाई जाएंगी। बता दे की इस मार्ग पर सवारियों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
 

एआरएम हल्द्वानी डिपो सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि आगे और बसें मिलने पर दूसरे रूटों पर भी संख्या बढ़ाई जाएगी।हल्द्वानी डिपो के पास अभी तक मेरठ के यात्रियों  के लिए केवल एक बस थी। वहीं मुरादाबाद के लिए तीन बसों का संचालन किया जाता था। वहीं, नैनीताल रीजन के ही रुद्रपुर डिपो में बसों की संख्या ज्यादा हो रही थी, जिसके बाद मुख्यालय ने इस डिपो की चार अनुबंधित बसें हल्द्वानी डिपो को सौंप दी।इस वजह से हल्द्वानी डिपो के पास अब मेरठ के लिए तीन और मुरादाबाद के लिए पांच सेवाएं हो चुकी हैं। चारों बसों के लिए चालक-परिचालकों का चयन भी कर लिया गया है। एआरएम के मुताबिक दोनों रूटों पर सवारियों की संख्या ठीक रहती है।