हल्द्वानी- उत्तराखंड में बांधों के निर्माण को लेकर जल पुरुष ने कही ये बड़ी बात, दिया तीसरे विश्व युद्ध का संकेत

हल्द्वानी पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के लिए बड़े बांधों को विकास नहीं बल्कि विनाश बताया हैं। बांधों के निर्माण के बजाय उन्होंने छोटी-छोटी नदियों, नौलों और प्राकृतिक नालों को बचाने की बात कही है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जल पुरुष ने कहा कि भारत युद्ध और इकनॉमी मामले का
 | 
हल्द्वानी- उत्तराखंड में बांधों के निर्माण को लेकर जल पुरुष ने कही ये बड़ी बात, दिया तीसरे विश्व युद्ध का संकेत

हल्द्वानी पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के लिए बड़े बांधों को विकास नहीं बल्कि विनाश बताया हैं। बांधों के निर्माण के बजाय उन्होंने छोटी-छोटी नदियों, नौलों और प्राकृतिक नालों को बचाने की बात कही है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जल पुरुष ने कहा कि भारत युद्ध और इकनॉमी मामले का नहीं बल्कि प्रकृति की समझ मामले में विश्व गुरु रहा है। लिहाजा ये समझना जरूरी है कि मैक्रो की जगह माइक्रो प्रोजेक्ट लोगों के हित में हैं।

हल्द्वानी- उत्तराखंड में बांधों के निर्माण को लेकर जल पुरुष ने कही ये बड़ी बात, दिया तीसरे विश्व युद्ध का संकेत

जैव विविधता पार्क का किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा बनाए गए जैव विविधता पार्क का निरीक्षण किया। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे प्रयास लगातार करने होंगे। हमें अपनी जमीन, पहाड़, जंगल और जैव विविधता को समझना होगा। तभी शोषण, विनाश और विस्थापन से मुक्ति मिलेगी। जल पुरुष के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से पूरी दुनिया में लोग विस्थापित होने को मजबूर हो रहे हैं। इससे तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बन रही है।