हल्द्वानी-दुष्कर्म से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग, आरोपी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी- पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक किशोरी ने दुष्कर्म से आहत होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से किशोरी बुरी तरह से झुलस गई और अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बुधवार को पुलिस को बयान दिया। इसके बाद बयान के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर
 | 
हल्द्वानी-दुष्कर्म से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग, आरोपी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी- पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक किशोरी ने दुष्कर्म से आहत होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से किशोरी बुरी तरह से झुलस गई और अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बुधवार को पुलिस को बयान दिया। इसके बाद बयान के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए मुनस्यारी स्थानांतरित किया गया है।

हल्द्वानी-दुष्कर्म से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग, आरोपी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही

पूरा मामला पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र का है जहां 17 वर्ष की एक किशोरी के साथ 29 अप्रैल को एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इससे आहत किशोरी ने अगले दिन खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। जब घर वालों ने मंजर देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब वह बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाने की महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर ने किशोरी के बयान लिये। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाथू राम ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा।पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्टके तहत नाथू राम के खिलाफ जीरो मुकदमा दर्ज किया गया है।

यहाँ भी पढ़े

नैनीताल- रिटायर्ड IAS अफसर की घिनौनी करतूत, महिला सिंगर से फेसबुक पर की ये अश्लील हरकत

देहरादून-स्वास्थ्य विभाग ने जारी कि कोरोना रिपोर्ट, देखिये आज कोरोना मरीजों की संख्या