उत्तराखंड- विधानसभा चुनाव 2022 में ये रणनीति अपनाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधानसभा चुनाव 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों को ही टिकट दिये जाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष की माने तो केंद्र व राज्य सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है। 2022 में फिर से भाजपा
 | 
उत्तराखंड- विधानसभा चुनाव 2022 में ये रणनीति अपनाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधानसभा चुनाव 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों को ही टिकट दिये जाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष की माने तो केंद्र व राज्य सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है। 2022 में फिर से भाजपा सरकार बन रही है। वही कालाढूंगी विधानसभा से दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हूं बाकी आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या होगा।

उत्तराखंड- विधानसभा चुनाव 2022 में ये रणनीति अपनाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया ऐलान

उधर नैनीताल वह उधमसिंह नगर पुलिस की अवैध वसूली व उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मामले में विभागों के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस व्यवस्था को सुधारा जाएगा। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है, ऐसे में 2022 में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले विधायकों को ही टिकट देने की बात कही है।