उत्तराखंड- इस दिन बंद होंगे प्रसिद्ध चार धाम के कपाट, विजयदशमी के पावन पर्व पर लिया गया फैसला

विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया जा चुका है। गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर 15 नवंबर को दोपहर 12 बजके 15 मिनट में शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दशहरा के पावन पर्व पर मंदिर समिति की बैठक
 | 
उत्तराखंड- इस दिन बंद होंगे प्रसिद्ध चार धाम के कपाट, विजयदशमी के पावन पर्व पर लिया गया फैसला

विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया जा चुका है। गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर 15 नवंबर को दोपहर 12 बजके 15 मिनट में शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दशहरा के पावन पर्व पर मंदिर समिति की बैठक में गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय किया गया है।

यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि इससे पूर्व मां यमुना के मायके खरशाली गांव से शनिदेव की डोली साढ़े सात बजे अपनी बहिन यमुना की डोली को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

19 नवंबर को बंद होंगे बदरी नाथ कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को तीन बजकर 35 मिनट पर मेष लग्न में बंद कर दिया जाएगा। बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, तीर्थयात्रियों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की है। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को सुबह 5:30 बजे विधि-विधान के साथ बंद होंगे।