देहरादून- क्या है अजय सिंह बिष्ट की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बनने की कहानी, देवभूमि के इस जिले से हुई शुरुआत

 | 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर से लोकसभा संसद योगी आदित्यनाथ या कहे अजय सिंह बिष्ट भारतीय राजनीति में अपने कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। ये भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजनीति करते हैं। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ। बचपन में उनका नाम अजय सिंह विष्ट था। इनके पिता महंत अवैद्यनाथ जी महाराज गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत थे। पिता की मृत्यु के बाद योगी अब स्वयं इस मंदिर के महंत हैं। योगी आदित्यनाथ ने एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय विज्ञान में स्नातक किया है। छोटी सी उम्र से ही उन्होंने सक्रीय राजनीति में अपने पैर जमाये। 1998 में ये भारत के 12वें लोकसभा में चुनाव जीत कर सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में देश के सामने आये। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 26 मार्च 2017 को यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसमें वे एक प्रमुख प्रचारक थे। योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे हैं। इनका कथन ‘एक हाथ में माला एक हाथ में भाला’ इनके कट्टरवाद को दर्शाता है।