देहरादून- लावण्या त्रिपाठी ने उत्तराखंड में 2006 में जीता ये खिताब, अपनी मेहनत ने हासिल किया मुकाम 

 | 
लावण्या त्रिपाठी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं। जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2006 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीता और एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू किया। लावण्या का जन्म 15 दिसंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। जिसके बाद वह परिवार के साथ उत्तराखंड आ गईं। लावण्या की देहरादून में पली-बढ़ी। उनके पिता एक वकील हैं, जो उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं। मार्शल स्कूल, देहरादून से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, वह मुंबई चली गईं, जहाँ उन्होंने ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 की तेलुगू फिल्म अंडाला राक्षसी से की। वह भरतनाट्यम में एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।