PUBG: भारत में आज से काम नहीं करेगा पब्जी

केंद्र सरकार ने भारत और चीन के बीच विवाद (India-China dispute) के बाद कई चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसमें पब्जी मोबाइल और पब्जी लाइट (Pubg mobile and Pubg lite) भी शामिल था। लेकिन अब यह दोनों ही ऐप 30 अक्टूबर यानी आज से पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे। कंपनी
 | 
PUBG: भारत में आज से काम नहीं करेगा पब्जी

केंद्र सरकार ने भारत और चीन के बीच विवाद (India-China dispute) के बाद कई चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसमें पब्जी मोबाइल और पब्जी लाइट (Pubg mobile and Pubg lite) भी शामिल था। लेकिन अब यह दोनों ही ऐप 30 अक्टूबर यानी आज से पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे। कंपनी ने इसकी सूचना एक फेसबुक पोस्ट (Facebook post) के द्वारा दी है।

बता दें कि भारत ने करीब एक महीने पहले 118 ऐप्स (apps) पर प्रतिबंध लगाया था। भारत सरकार ने इन ऐप्स को बंद करने की वजह चीन से सुरक्षा खतरों को बताया था। ये ताजा घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले पबजी मोबाइल के डेवलपर पबजी कॉर्प (Pubg Corp.) ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में बैटल रॉयल-स्टाइव गेम्स की भारत में वापसी की संभावना है।

मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टेंसेंट गेम्स (Tencent Games) ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट फैंस (Pubg mobile lite fans) को समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और उन्होंने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानूनों और रेग्युलेशंस (rules and regulations) का अनुपालन किया है।
                    http://www.narayan98.co.in/
PUBG: भारत में आज से काम नहीं करेगा पब्जी                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8