Auraiya Accident: औरैया में हुआ बड़ा हादसा, जान बचाने को घर जा रहे हैं मजदूरों की रास्ते में चली गईं जाने

देश में लॉकडाउन (lockdown) जारी हुए करीब 2 महीने होने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की नौकरी चली गई हैं। वे जैसे-तैसे अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे में कुछ मजदूर (labour) अपनी जान बचाने के लिए अपने गांव वापस जा रहे हैं। वहीं आज कुछ मजदूर अपनी
 | 
Auraiya Accident: औरैया में हुआ बड़ा हादसा, जान बचाने को घर जा रहे हैं मजदूरों की रास्ते में चली गईं जाने

देश में लॉकडाउन (lockdown) जारी हुए करीब 2 महीने होने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की नौकरी चली गई हैं। वे जैसे-तैसे अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे में कुछ मजदूर (labour) अपनी जान बचाने के लिए अपने गांव वापस जा रहे हैं। वहीं आज कुछ मजदूर अपनी व अपने परिवार की जान बचाने के लिए ट्रक से अपने घरों की तरफ जा रहे थे। लेकिन एक दर्दनाक हादसे में घर पहुंचने से पहले ही अपनी जान गंवा बैठे।
Auraiya Accident: औरैया में हुआ बड़ा हादसा, जान बचाने को घर जा रहे हैं मजदूरों की रास्ते में चली गईं जाने
उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) में आज सुबह एक भीषण हादसे (accident) में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दिल्ली-कानपुर हाईवे (Delhi-Kanpur highway) पर दर्दनाक हादसे में 36 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।