टेनसेंट ने यूके की वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी सूमो ग्रुप का 1.27 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण

बीजिंग,19 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी गेमिंग कंपनी टेनसेंट ( जे पब्जी मोबाइल के लिए जानी जाती है) ने ब्रिटिश वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी सूमो ग्रुप का 1.27 अरब अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है। टेनसेंट ने यह डील कैश में की है।
 | 
टेनसेंट ने यूके की वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी सूमो ग्रुप का 1.27 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण बीजिंग,19 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी गेमिंग कंपनी टेनसेंट ( जे पब्जी मोबाइल के लिए जानी जाती है) ने ब्रिटिश वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी सूमो ग्रुप का 1.27 अरब अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है। टेनसेंट ने यह डील कैश में की है।

सूमो ने सोनी के प्लेस्टेशन 5 लॉन्च शीर्षक सैकबॉय: ए बिग एडवेंचर और माइक्रोसॉफ्ट के क्रैकडाउन 3 को एक्सबॉक्स कंसोल और पीसी के लिए विकसित किया है।

गेम इंडस्ट्री डॉट बिज की रिपोर्ट के अनुसार, टेनसेंट की सूमो में पहले से ही 8.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सूमो के सीईओ कार्ल कैवर्स ने एक बयान में कहा, सूमो के तीन संस्थापक, जो व्यवसाय में काम करते हैं, पॉल पोर्टर, डैरेन मिल्स और मैं जो करते हैं उसके बारे में भावुक हैं और अपनी भूमिकाओं को जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि टेनसेंट के साथ काम करने का अवसर वह है, जिसे हम चूक नहीं सकते। यह सूमो के लिए एक और आयाम लाएगा, जो हमारे लिए इस नाय उद्योग पर वास्तव में अपनी इम्प्रैशन को समाने लाने का अवसर देगा, जो पहले हमारे लिए पहुंच से बाहर थे।

इस साल की शुरूआत में एफ1 डेवलपर कोडमास्टर्स के ईए के अधिग्रहण के बाद, सूमो 1 बिलियन डॉलर से अधिक में अर्जित की जाने वाली यूके की लेटेस्ट गेम कंपनी है।

टेनसेंट के चीफ स्ट्रेटेजी अफसर जेम्स मिशेल ने कहा, टेनसेंट को 2019 से सूमो में एक निवेशक होने पर गर्व है, और हम प्रस्तावित संयोजन को अपनी साझेदारी के विकास के रूप में देखते हैं। टेनसेंट गेम उद्योग में एक प्रतिबद्ध निवेशक है, जिसके आसपास गेम स्टूडियो के विकास का समर्थन करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।

कंपनी ने कहा, टेनसेंट यूके और विदेशों में सूमो के विकास में तेजी लाने के लिए अपनी विशेषज्ञता और संसाधनों को लाने का इरादा रखता है, शीर्ष रचनात्मक प्रतिभा के लिए बाजार में सूमो का समर्थन करता है। और यूके गेम इनोवेशन के केंद्र के रूप में काम करता है।

--आईएएनएस

एनपी/एएनएम