अफ्रीका में कोरोनावायरस के मामले 80 लाख से ज्यादा : अफ्रीका सीडीसी

अदीस अबाबा, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीका में बीते शनिवार सुबह तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 80,08,802 तक पहुंच गई। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।
 | 
अफ्रीका में कोरोनावायरस के मामले 80 लाख से ज्यादा : अफ्रीका सीडीसी अदीस अबाबा, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीका में बीते शनिवार सुबह तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 80,08,802 तक पहुंच गई। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 202,534 हो गई है। पूरे महाद्वीप में कुल 7,280,838 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामलों वाले देशों में शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 2,848,925 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार सुबह तक 899,581 मामले दर्ज किए गए।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों के संदर्भ में बाते करें तो, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए