World Ocean Day 2021: क्यों मनाया जाता है कि विश्व महासागर दिवस, जानिए  इसका महत्त्व और  क्या है इस बार का थीम

 | 

World Ocean Day 2021 : 'विश्व महासागर दिवस' विश्वभर में 8 जून को मनाया जाता है। विश्व में समुद्र की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1992 में की गई थी। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी थी। वर्ष 2009 से यह दिवस प्रति वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस का दिन अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महासागर के महत्व और उससे संबंधित विषयों खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिकि की संतुलन आदि की ओर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान आकर्षित करना है।

विश्व महासागर दिवस का महत्व

दुनिया की करीब 30 फीसदी आबादी तटीय इलाकों में रहती है और उनका जनजीवन पूरी तरह इसी पर निर्भर है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करने में महासागरों का योगदान किसी से छिपा नही है। विशाल महासागर से पेट्रोलियम के साथ ही अनेक संसाधन भी प्राप्त होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, तकरीबन 10 लाख जीवों की प्रजातियों का घर समंदर हैं। इसके अलावा मौसम में आनेवाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने में भी महासागरों का अहम योगदान होता है, इसलिए इनका संरक्षण करना हम में से हर एक की जिम्मेदारी है।

विश्व महासागर दिवस 2020 थीम
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर बार महासागर पर थीम दिया जाता है। इस बार विश्व महासागर दिवस का थीम इनोवेशन फॉर ए सस्टेनेबल ओशन रखा गया है। इस दिन लोगों के बीच महासागरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई इवेंट, सेमिनार, रैली का आयोजन किए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऐसा होना संभव नहीं है। इसलिए इस साल के विश्व महासागर दिवस पर समारोह ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।