World Bicycle Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है "विश्व साइकिल दिवस", क्या है इसका महत्व और फायदे

 | 

World Bicycle Day 2021: साइकिल अपने आप में प्राचीन समय से चली आ रही एक परंपरा है। 3 जून 2018 को आधिकारिक रूप से पहलावर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया गया। साइकिल चलाना जहां एक हुनर है वहीं ये एक ऐसी कला है जो वास्तव में लोगों को दूसरों से अलग बनाती है। साइकिलिंग के इस हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साइकिल को लेकर सबसे अच्छी बात ये है कि ये न केवल ईको फ्रेंडली है, बल्कि ये चलाने वाले के लिए ‘पॉकेट फ्रेंडली' भी है। साइकिल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है ही, पर्यावरण (Environment) और अर्थव्यवस्था (Economy) के लिए भी अनुकूल है। आइये और जानते हैं इस बारे में -

साईकिल का इतिहास

साईकिल का प्रचलन उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोप में आरम्भ हुआ था। इस समय पूरे विश्व में अनुमानतः दस करोड़ साईकिल हैं। अप्रैल 2018 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने का निर्णय लिया। यह दिवस लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन और तुर्कमेनिस्तान और 56 अन्य देशों के समर्थन का परिणाम है। चीन और नीदरलैण्ड आदि देशों में साईकिल ही यातायात का मुख्य साधन है।

साइकिल दिवस मनाने का महत्व

असल में, गाड़ियों के चलन से लोगों का साइकिल चलाने में रुचि कम हो गई है। साथ ही गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण की समस्या होती है। ऐसे में प्राकृतिक व लोगों की सेहत पर बुरा असर होता है। वहीं साइकिल चलाने से सेहत के साथ पृथ्वी को भी बचाया जा सकता है। इसके लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसके लिए लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, ऑफिस समाज, सोसायटी आदि में अलग-अलग कार्यक्रम आआयोजित किए जाते हैं। इसतरह दुनियाभर में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए इसके लिए प्रेरित किया जाता है। 

साइकिल चलाने के फायदे

1. साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे शरीर के लगभग हर मसल का मूवमेंट होता है और मांसपेशियों में मजबूती आती है

2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

3. फेफड़ों का व्यायाम होता है और उनके कार्य करने की क्षमता बढ़ती है

4. कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है

5. साइकिल चलाने से अर्थराइटिस, कैंसर, हृदय रोगों का खतरा कम होता है,डायबिटीज और तनाव पर नियंत्रण रखने के लिए भी साइकिलिंग बहुत उपयोगी है