Strawberries For Heart: आपके हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद हैं स्ट्रॉबेरीज, जानिए इसके कई जबरदस्त फायदे

 | 

Strawberries For Heart: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि स्ट्रॉबेरीज (Strawberries) का आकार आपके हार्ट के जैसा ही है? खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरीज जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतनी ही हेल्दी भी होती है। चाहे स्ट्रॉबेरी केक हो या फिर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ये लाल, रसीला और मीठा फल पसंद न आता हो। लाल रंग की स्ट्रॉबेरीज में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि इनके फायदों को नजरअंदाज करना बड़ी बेवकूफी होगी। क्या आपको पता है कि स्ट्रॉबेरीज खाने से आपका हार्ट लंबी उम्र तक हेल्दी रहता है? हार्ट की बीमारियां इन दिनों दुनियाभर के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना थोड़ी स्ट्रॉबेरीज खाएं, तो न सिर्फ आपका दिल स्वस्थ रहेगा, बल्कि आपके शरीर को और भी ढेर सारे लाभ मिलेंगे। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि आपके हार्ट के लिए कैसे फायदेमंद हैं स्ट्रॉबेरीज (Strawberries for Heart Health)

हार्ट के लिए क्यों खास हैं स्ट्रॉबेरीज?
दुनियाभर में की गई कई स्टडीज बताती हैं कि स्ट्रॉबेरीज का सेवन हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि स्ट्रॉबेरीज में पॉलीफेनॉल (Polyphenol) की मात्रा बहुत अधिक होती है। पॉलीफेनॉल पौधों से प्राप्त होने वाले ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ देते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में एंथोसियानिन (Anthocyanin) होता है, जो कि हार्ट अटैक को कम करने के लिए जाना जाता है। इटली में हुई एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने 23 हेल्दी लोगों को 30 दिन तक रोजाना 3 कप (कटी हुई) स्ट्रॉबेरीज खिलाया और पाया कि इन सभी के शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस पहले की अपेक्षा कम हो गया है। इसके अलावा इनके प्लेटलेट्स काउंट में भी काफी सुधार देखा गया।

स्ट्रॉबेरीज़ के अन्य फायदे

- स्ट्रॉबेरीज़ एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

- स्ट्रॉबेरीज़ फाइबर और साधारण शर्करा का एक समृद्ध स्रोत है, जो कब्ज़ की दिक्कत को दूर कर सकती हैं।

- मीठे में बनाई गई किसी भी डिश को ऊपर से स्ट्रॉबेरीज़ से सजाएं।

- कॉर्नफ्लेक्स या फिर ओट्स के ऊपर कटी हुई स्ट्रॉबेरीज़ डालें।

- आप स्ट्रॉबेरीज़ को ब्लेंड कर इससे स्मूदी बना सकते हैं।