Monsoon Trip : मानसून में जरूर करे इन बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर,दिखेगा जन्‍नत का नजारा

 | 

Best Destinations To Visit In Monsoon: भारत में घूमने के लिए ढ़ेरों जगह हैं। हर मौसम के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। मॉनसून का आगाज हो चुका है। ऐसे में आप भारत में मौजूद इन डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों की खूबसूरती बारिश में डबल हो जाती है। देश की ये खूबसूरत जगहें यकीन मानिए आपको जन्‍नत की सैर का एहसास कराएगी। यकीन मानिए यहां की बरसात में बिताए यादगार पलों को आप जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। आइए आपको देश की उन 10 जगहों के बारे में बताते हैं जहां सबसे खूबसूरत बारिश होती है।

वैली ऑफ फ्लॉवर्स : उत्तराखंड भी पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह है,लेकिन मॉनसून में वैली ऑफ फ्लॉवर्स की बात ही कुछ और है। यह बेहद ही खूबसूरत है, वैली ऑफ फ्लावर्स एक नेशनल पार्क है। कुदरत ने इस जगह को बेतहाशा खूबसूरती से नवाजा है।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान - विकिपीडिया

चम्बा : जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बड़ा बंगाल और कांगड़ा जैसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों से घिरे चम्बा की खूबसूरती मॉनसून में देखने लायक होती है। यहां का तापमान 15 से 35 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच रहता है। यहां आप पूराने शितला पुल पर ड्राइव कर सकते हो, चौगन में शॉपिंग और रंग महल घूम सकते हो।

Chamba - Himachal Tourism Official Website

माजुली द्वीप : असम में मौजूद ब्रह्मपुत्र नदी में बसा माजुली द्वीप बेहद खूबसूरत है। अगर आपको कुदरत के करीब कुछ दिन बिताना हैं तो आप अपने वेकेशन में माजुली को जरूर शामिल करें।  मानसून में इसकी खूबसूरती जैसे और निखर आती है।

माजुली, असम- GK in Hindi - सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स

मुन्नार : अगर आप इन दिनों में घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो केरल के मुन्‍नार की सैर जरूर करें। यह सबसे बेहतरीन टूरिस्‍ट प्‍लेस है, यहां के पहाड़ी दृश्‍य और हरियाली आपके दिल को मोह लेंगे। मुन्नार में मौसम भी बेहद सुहाना रहता है।

Paradise Of Earth Munnar Hill Station - स्वर्ग सा है केरल का मुन्नार हिल  स्टेशन | Patrika News

चेरापूंजी : बारिश के दिनों में दुनियाभर में मशहूर चेरापूंजी सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मॉनसून के दौरान इसकी खूबसूरती डबल हो जाती है। मॉनसुन के दौरान यहां का तापमान औसतन 12-16 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है।  यहां रूट पुल पर चलना, खासी हिल्स पर चढ़ना अपने आप में खूब मजेदार है।
 

PHOTOS: मॉसिनराम और चेरापूंजी में है बारिश का असली मजा, देखिए खूबसूरती -  The Financial Express

रानीखेत : मॉनसून के दौरान जमीन से 6000 फीट ऊंचा रानीखेत सबसे बहतरीन जगहों में शुमार है। देवदार के पेड़, खूबसूरत घाटियां, घने जंगल और रोमांटिक नजारे देखने को मिलेंगे। मॉनसून में यहां का तापमान 5 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है। यहां आप नौकुचिया ताल में पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

best Tourist places in Ranikhet

अरुणाचल प्रदेश- पथरीले चट्टानों के बीच रहकर बारिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश की जिरो नामक जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल इस टॉउन को अरुणांचल प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। इसके खूबसूरत नजारों को देखने के लिए मानसून से अच्छा टाइम और कोई नहीं हो सकता।

Arunachal pradesh tourism: Places to visit in Arunachal Pradesh | अरुणाचल  प्रदेश के फेमस टूरिस्ट प्लेसेज की करें सैर - Navbharat Times

शोजा, हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित शोजा नाम की एक जगह है, कहा जाता है कि यहां बारिश के मौसम का नजारा स्वर्ग जैसा होता है।

Shoja Is Best Tourist Place Of Himachal Pradesh - फिल्मों में दिखती हैं और  विदेशी पहुंचते हैं यहां, दुनिया दीवानी है हिमाचल के इन टूरिस्ट प्लेसेस की -  Amar Ujala Hindi News ...

मॉसिनराम, मेघालय : मेघालय की इस जगह ज्यादातर समय बारिश होती रहती है। इसलिए यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बाकी सभी जगहों की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है।

Mawsynram, Meghalaya: Life in the Wettest Place on Earth

कोडाइकनाल झील : कोडाइकनाल इस बार जब छुट्टियों में कहीं जाने की योजना हो तो कोडाइकनाल (kodaikanal) जरूर जाएं। घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत अच्‍छी है। कोडाइकनाल झील सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

मानसून में बढ़ जाती है भारत के स्विट्जरलैंड 'कोडाइकनाल' की खूबसूरती

WhatsApp Group Join Now