Karwa Chauth 2021: जानिए कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानिए तिथि और इस दिन का महत्व

 | 

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) हर साल कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता ह। इस साल यह व्रत 24 अक्‍टूबर को रखा जाएग।  इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन (Chandra Darshan) करने के बाद पूजा करके अपने व्रत खोलती हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से वे हमेशा सुहागिन रहती हैं और उनकी मैरिड लाइफ खुशहाल रहती है। 

करवा चौथ 2021 पूजा का शुभ मुहूर्त
24 अक्टूबर, रविवार को सुबह 03.01 बजे से चतुर्थी तिथि शुरू होगी जो 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05.43 बजे तक रहेगी।  इस दौरान करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5.43 से 6.59 तक रहेगा ।  इस साल करवा चौथ पर एक विशेष संयोग बन रहा है जो कि बेहद शुभफलदायी है।  इस बार करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा, जो कि बेहद शुभ माना जाता है।  चंद्र दर्शन रात को करीब 08.07 पर हो सकता है।  इसके बाद ही व्रती महिलाओं को पारणा करना चाहिए।

 करवा चौथ  2021: व्रत का महत्व
करवा चौथ को लेकर मान्यता है कि यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। और इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। इस दिन माता पार्वती का पूजन किया जाता है और मान्यता ही माता प्रसन्न होकर सौभाग्यवती का आशीर्वाद देती हैं।