इम्युनिटी बढ़ानी है तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन, मिलेगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

 | 

देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सबसे ज्यादा जरूरी है खुद की इम्यूनिटी को बेहतर रखना। वर्तमान दौर में हर कोई अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में लगा हुआ है। क्योंकि जिस की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी अधिक होगी। वह उतना अधिक रोगों से लड़ सकेगा। अगर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो वो शरीर को किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बचा सकेगा। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है खानपान का ध्यान रखना। आज हम उन फलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें खाकर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ये वो फल हैं जिससे आपके शरीर को विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ ही आपकी सेहत को भी कई प्रकार के फायदे मिलेंगे। इसलिए ऐसे फलों का सेवन जरूर करें जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद हो। विटामिन सी से युक्त ये फल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। 

कीवी 
कीवी पोषक तत्वों से भरा फल है। अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करेंगे तो वो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करेगा। एक कीवी में करीब 84 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

अनानास 
अनानास में भी विटामिन सी होता है। कई और विटामिन्स के अलावा इसमें मैंगनीज भी होता है। मैंगनीज बहुत कम फलों में पाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा हड्डियों को मजबूती भी देता है। इसके अलावा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने का काम भी करता है।यह गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही ताजगी प्रदान करते हैं। इसका सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर को कई प्रकार के विटामिन मिलते हैं।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना करीब एक कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी मिलेगा। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

अमरूद 
अमरूद बहुत ही सस्ता और पौष्टिक फल होता है अमरूद में संतरे से कही अधिक विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. एक मीडियम अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं अमरूद में कैलरी काफी कम मात्रा में होती है, जिससे ये वजन कम करने में भी मददगार है. वैसे तो अमरूद को लोग छिलके के साथ ही खाते हैं लेकिन इसका भरपूर फायदा लेने के लिए आप इसका छिलका हटाकर खाएं

आम
आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। स्वाद से भरपूर आम आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है. एक मीडियम आम से आपको करीब 122 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. इसके अलावा आम में विटामिन ए भी काफी पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। लोगों में ये धारणा है कि आम खाने से वजन बढ़ जाता है लेकिन सच्चाई ये है कि आम आपका वजन भी कम करता है।