Dry Fruits For Weight Loss: तेजी से वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूट्स , आज से ही करे खाना शुरू 

 | 

कोरोना काल में अधिकतर लोग स्वस्थ रहने के लिए घर पर रहते हैं। ऐसे में वजन पर नियंत्रण रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि भूखे रहने से वजन जल्दी घटाना संभव है, लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। भूखे रहने से जब भी आप अगली बार खाएंगे तो जरूरत से ज्यादा ही खाएंगे। वजन कम करने वाले अक्सर ये ही सोचते हैं कि नट्स जैसे किशमिश, पिस्ता, काजू, बादाम खाने से वे दुबले होने की बजाय मोटे हो जाएंगे, पर जो लोग ऐसा सोचते हैं, वो गलत हैं। वजन कम करने के दौरान भी आप कई नट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने में भी आपकी मदद करते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स में कैलोरी काफी कम होती है, तो यदि आप उनका सेवन करेंगे, तो आपका वजन बढ़ेगा नहीं। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग प्रत्येक दिन थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, उनका वजन तेजी से कम होने लगता है। जानें, कौन से नट्स या ड्राई फ्रूट्स हैं, जो वजन (Dry fruits for weight loss) कम करने के साथ ही आपके शरीर को रखेंगे स्वस्थ.....

अखरोट

दिमाग के लिए हेल्दी होता है अखरोट।यह याद्दाश्त क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड भी शरीर के लिए आवश्यकत तत्व हैं। इसमें मौजूद एंजाइम एएलए बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है।यह ड्राई फ्रूट विटामिन ई से भरा होता है और इसे दिमाग के लिए एक आदर्श भोजन माना जाता है, साथ ही यह वजन भी कम करता। चूंकि यह ओमेगा-3 फैटी एसिड (एक पॉलीअनसेचुरेटेड वसा) से भरा होता है, इसलिए यह मोटापा, सूजन और मधुमेह जैसे रोगों को कम करने या रोकने में मदद करता है। साथ ही इसे खाकर बार-बार भूख लगने से भी बचा जा सकता है।

Fruitri Premium Kashmiri Walnut Without Shell, Akhrot Giri, 250g:  Amazon.in: Grocery & Gourmet Foods


बादाम

बादाम स्वाभाविक रूप से पेट की चर्बी को जलाने में मदद करता है क्योंकि यह विटामिन ई और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अलावा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह दुबली मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं और चयापचय (मेटाबोलिज्म) दर को भी बढ़ाता हैं।

Fruitri Premium California Almonds, 100% Natural Badam Giri, 1kg:  Amazon.in: Grocery & Gourmet Foods

किशमिश
 

सूखे काले या हरे अंगूर को किशमिश कहा जाता है। इस ड्राई फ्रूट की एक मुट्ठी आपके वजन घटाने की योजना को बढ़ावा दे सकती है। इनमें प्राकृतिक चीनी होती है जो आपके मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने में आपकी मदद कर सकती है। यदि आप किशमिश का भरपूर लाभ पाना चाहते हैं, तो इसे हर दिन खाएं।  इसे एक बेहतरीन स्नैक्स माना जाता है, जो वजन भी कम करती है। किशमिश भूख शांत करती है। अंगूर को सुखाकर जब किशमिश बनाई जाती है, तो इसमें एक रसायन मौजूद होता है, जो शरीर में रासायनिक प्रतिक्रिया करती है। इससे वजन कम होता है। यह पाचन को दुरुस्त रखती है, तनाव दूर करती है।

kishmish khaane ke faayde: किशमिश खाने के हैं ढेरों फायदे, जानें इनके बारे  में - amazing benefits of eating soaked raisins kishmish | Navbharat Times

काजू 

काजू में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में असरदार साबित होता है। साथ ही, वजन कम करने में भी काजू का सेवन प्रभावी है क्योंकि इसमें प्रोटीन मौजूद होता है।

Good Time Grade: W240, W320 Cashew Nut- Kaju Akha, Rs 878 /kilogram | ID:  16592800333


खजूर

खजूर भी वजन कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे तो खजूर में कैलोरी बहुत अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर भी अधिक होता है। फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है।  शरीर में जमी वसा यानी फैट को कम करती है। इसके सेवन से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। पेट भरे होने का अहसास होता है। वजन घटाने के लिए हर दिन एक खजूर खाएं।खजूर न केवल आयरन से भरे होते हैं बल्कि फाइबर और फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं जो अतिरिक्त / अवांछित फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, हर दिन 4-5 खजूर अपने आहार में शामिल करके अपना वजन घटाने की प्रक्रिया को आप बढ़ावा दे सकते हैं।

winter health tips add dates or khajur khajoor to prevent cold cough other  serious disease in winter helps in weight loss diabetes immunity  hypertension - खजूर खाने से कम होता है खांसी-जुकाम