कोरोनो होने पर डाइट प्लान में करें ये चीजें शामिल, पढिय़े इम्युनिटी मजबूत करने की पूरी जानकारी

 | 

कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। हर दिन देशभर में लाखों मरीज सामने आ रहे है। कोरोना के संक्रमण का खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक है। हल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है। इम्युनिटी मजबूत करने लिए इम्युन बूस्टर फूड्स का सेवन करना जरूरी है। कोरोना मरीज को क्या क्या इस्तेमाल करना चाहिए आइये जानते है।

बादाम- इम्युनिटी को मजबूत करने लिए मरीज को आहार में बादाम शामिल करना चाहिए। क्योंकि पोषक तत्व जैसे विटामिन बी-2, मैग्रेशियम, फॉरफोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं जो इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को इंफेक्शन से भी बचाने में मदद मिलती है। बादाम का सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है, साथ ही शरीर के बैक्टीरिया और वायरस से भी लडऩे में मदद करता है।

दही-कोरोना मरीजों के लिए दही भी आवश्यक है। दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते है। रोज दही के सेवन से बैक्टीरिया का स्तर बढ़ता है। इससे पैथोजेन्स से रक्षा करने में सुधार होता है। दही में विटामिन्स और मिनरल्स होता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

विटामिन-सी-  कोरोना मरीजों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हरी सब्जी, के साथ-साथ विटामिन-सी वाले फूड्स भी शामिल करने चाहिए। इन सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण मौजूद होत हैं जो शरीर को इंफेक्शन को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन-सी वाले फूडस में नींबू, पालक, केला, कीवी, संतरा, सरसों का साग का इस्तेमाल करें। 


निर्देशों के तहत खाने में खड़े गरम मसाले का प्रयोग किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव मरीज को कार्बोहाइड्रेट के लिए आलू, फाइबर के लिए प्रोटीन के लिए पनीर, अरहर की दाल, सोयाबरी दी जा सकती है। भोजन फाइबर युक्त होना चाहिए। इसमें गाजर की सब्जी, राजमा और चने की दाल दी जानी चाहिए। मरीज का ब्रेक फास्ट 800-900 कैलोरी का हैवी होना चाहिए। सुबह के नाश्ते में जिन मरीजों को डायबिटीज नहीं है। उन्हें ब्रेड मक्खन, दलिया, उपमा और पोहा दिया जाना चाहिए। उबला अंडा भी दिया जा सकता है। साथ में एक कप दूध भी हो। उसके बाद सेब और केला दिया जा सकता है। शाम की चाय के साथ लईया और बिस्कुट भी दें।