Aloe Vera Juice Health Benefits  :  इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही जानिए एलोवेरा जूस के कई  फायदे

 | 

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।कोरोनावायरस महामारी के इस बुरे वक्त में इम्यूनिटी को मज़बूत रखना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लोग देसी नुस्खों को अपना रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एलोवेरा जूस इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में बेहद मददगार है। एलोवेरा जूस को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा जाता है। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर रहती है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।आइये जानते है एलोवेरा के फायदे -

एलोवेरा जूस के फायदे

 वजन काम करने के लिए : एक स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा के सेवन से ज्यादा खाने से होने वाले मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। ये हमारे शरीर में जमे हुए फैट को तेजी से बर्न करता है। इसके अलावा शरीर में फैट जमने की प्रक्रिया भी कम होने लगती है।एलोवेरा डाइबिटीज और मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

इम्यूनिटी दुरुस्त करे : एलोवेरा रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्यूटी) बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। एलोवेरा की वजह से सेल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकाइन्स बनने लगते हैं जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति की तकर बढ़ती है।

बीमारियों से लड़ता है एलोवेरा : एलोवरा के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एलोवरा से कोशिकाओं में नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकिन्स का उत्पादन बढ़ जाता है। इससे हमारा शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।लोवेरा हमारे शरीर में सेलुलर और ह्यूमोरल इम्यून के उत्पादन को प्रभावित करता है। 

पाचन क्रिया : एलोवेरा जूस को पाचन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है. साथ ही पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। एलोवेरा जूस में लैक्सटिव (Laxative) पाया जाता है। ये हमारे पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एलोवरा हमारे पाचन तंत्र को भीतर से डिटॉक्स करता है। 

सूजन में एलोवेरा के फायदे : शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है।  एलोवेरा इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर की सूजन में कमी आती है।