चीन सामुद्रिक दिवस मनाया गया


चीनी सामुद्रिक संस्थान के स्थायी उपाध्यक्ष चांग पाओछन ने परिचय देकर कहा कि इस साल पहली बार सामुद्रिक दिवस के गतिविधि सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मकसद चीनी सामुद्रिक दिवस के प्रभाव को उन्नत करना है। हरित, कम कार्बन और स्मार्ट विकास इस साल की मुख्य थीम है। सिलसिलेवार गतिविधियों में 2022 चीन सामुद्रिक दिवस फोरम, चीन सामुद्रिक संस्थान का 2022 वार्षिक सम्मेलन, राष्ट्रीय नौकायन विज्ञान सप्ताह, समुद्री प्रौद्योगिकी एक्सपो कुल चार मुख्य गतिविधियां शामिल हैं।

परिचय के मुताबिक, शिपिंग चीन के विदेश व्यापार कार्गो परिवहन का लगभग 95 प्रतिशत करता है। 2021 के अंत तक, चीन के नियंत्रित शिपिंग बेड़े में 350 मिलियन डेडवेट टन की क्षमता होगी, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचेगी।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस
एएनएम