2022 सिल्क रोड वीक की छिंगहाई रोड प्रदर्शनी आयोजित


गौरतलब है कि 265 ईस्वी से 907 ईस्वी तक छिंगहाई रोड क्षेत्र पर तुयुहुन साम्राज्य का शासन था और उस समय यहां सांस्कृतिक आदान-प्रदान का गढ़ भी था। इस प्रदर्शनी में तुयुहुन का इतिहास, तुयुहुन लोगों के जीवन का तरीका, सिल्क रोड पर छिंगहाई रोड की समृद्ध विरासत और पिछले 40 वर्षों में छिंगहाई में पुरातत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

इस कार्यक्रम में छिंगहाई प्रांत को सम्मानित अतिथि प्रांत के रूप में और उज्बेकिस्तान गणराज्य को सम्मानित अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके साथ छिंगहाई प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष विभाग छिंगहाई में कई पुरातात्विक उपलब्धियों, प्रदर्शनियों, शैक्षणिक प्रशिक्षण और निरीक्षण गतिविधियों का आयोजन करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
आरएचए