Google Doodle:जानिए कौन हैं शर्ले टेम्पल , जिनपर गूगल ने बनाया है आज डूडल

 | 

गूगल (Google) ने बुधवार को अपना डूडल अमेरिकी अभिनेत्री, डांसर, सिंगर और राजनयिक शर्ली टेंपल के नाम किया है। दरअसल, साल 2015 में आज ही के दिन सांता मोनिका हिस्ट्री म्यूज़ियम में "Love, Shirley Temple" की शुरुआत हुई थी, जिसमें उनसे जुड़ी कई चीज़ों को म्यूज़ियम में रखा गया था। इसी अवसर पर आज गूगल ने अपने डूडल के जरिए Shirley Temple को याद किया है। बता दें, Shirley Temple की पहचान केवल चाइल एक्ट्रेस तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें एक ड्रांसर और डिप्लोमेट के रूप में भी जाना जाता है। 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर से सन्यास लेकर युवावस्था में राजनीतिक करियर की शुरुआत की और संयुक्त राज्य अमेरिका की राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

Shirley Temple कौन थी?

Shirley Temple को एक अमेरिकी एक्ट्रेस, डांसर और डिप्लोमेट के रूप में जाना जाता है। शर्ले ने सन् 1932 में तीन साल की उम्र से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, वहीं 6 साल की उम्र में उन्हें एक बाल कलाकार के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उसे फरवरी 1935 में ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। हालांकि, किशोरावस्था तक पहुंचते-पहुंचते उनकी बॉक्स ऑफिस लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई। अंत में 1950 में 22 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर से सन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने कई समाजसेवी कार्यों में अपनी सेवाएं थी। वहीं साल 1969 में उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की। एक वयस्क के रूप में, उन्हें घाना और चेकोस्लोवाकिया के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की राजदूत नियुक्त किया गया था और उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश विभाग में प्रोटोकॉल की पहली प्रमुख बनकर भी अपनी सेवाएं दी। साल 2014 में उनका निधन अमेरिका में हुआ था। वहीं, साल 2015 में उनसे जुड़ी यादों को ताज़ा करने के लिए सांता मोनिका हिस्ट्री म्यूज़ियम में "Love, Shirley Temple" की शुरुआत की गई थी।

शर्ले टेम्पल (Shirley Temple) की जीवनी | Wikipedia, Biography in Hindi

ब्राइट आई से मिली पहचान
शर्ले पहली बार 'पावर्टी रो' फिल्म के जरिए स्क्रीन पर आईं। शर्ले को पहचान मिली 1934 में आई फिल्म 'ब्राइट आई' से। 'आन द गुटशिप लॉलीपॉप' में शर्ले की आवाज और उनके चेहरे ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ दी। महज चार साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं शर्ले को दो साल में ही पॉपुलैरिटी मिल गई थी और वो हॉलीवुड की पहली बाल कलाकार थीं।

साल 2014 में हुआ निधन
इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद शर्ले टेम्पल ने दुनिया से विदा ली। 10 फरवरी, 2014 को 85 वर्ष की उम्र में कैलिफोर्निया में उनका निधन हो गया। आखिरी वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। आज भी शर्ले टेम्पल के अभिनय, गानों और उनकी राजनीतिक सफर को लोग याद करते हैं।