कलरफुल आउटफिट में नजर आई शिल्पा शेट्टी
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने एक कलरफुल आउटफिट में पिनव्हील पकड़े हुए एक हैप्पी फोटो पोस्ट की।
Jul 16, 2021, 17:06 IST
|
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने एक कलरफुल आउटफिट में पिनव्हील पकड़े हुए एक हैप्पी फोटो पोस्ट की।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, खुशी की अपनी एक भाषा होती है। कभी-कभी, यह सिर्फ एक पिनव्हील से भी मिल जाती है।
फोटो में शिल्पा गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ एक कलरफुल फ्लेयर स्कर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही है, साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का एक पिनव्हील पकड़ा हुआ है।
अभिनेत्री ने उल्लेख किया कि उन्होंने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के लिए ये ड्रैस पहनी थी। वह फिल्म निर्माता अनुराग बसु और बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ शो के जजों में से एक हैं।
शिल्पा हंगामा 2 से फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
--आईएएनएस
एमएसबी/आरजेएस