आज मुंबई कोर्ट में पेश किए जाएंगे राज कुंद्रा (लीड-1)

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आज मुंबई पुलिस एक कोर्ट में पेश करेगी और उनके लिए रिमांड की मांग करेगी।
 | 
आज मुंबई कोर्ट में पेश किए जाएंगे राज कुंद्रा (लीड-1) मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आज मुंबई पुलिस एक कोर्ट में पेश करेगी और उनके लिए रिमांड की मांग करेगी।

सोमवार देर रात को मुंबई पुलिस ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है, जिसके तहत राज कुंद्रा पर अश्लील सामग्री बनाने और उन्हें मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पब्लिश करने के आरोप लगाए गए हैं।

इस कार्रवाई पर खुलासा खुद मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने फरवरी में दर्ज एक मामले के आधार पर किया। तब से 46 वर्षीय कुंद्रा अपराध शाखा-सीआईडी की जांच के दायरे में हैं और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अचानक से हुई इस गिरफ्तारी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान है, जो पहले ही ड्रग के सेवन से जुड़े मामले पर कानून की रडार में है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि जांचकर्ताओं ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जबकि पूरे रैकेट में अन्य ज्ञात और अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नागराले ने कहा है, अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने को लेकर क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, गिरफ्तारी भी कर ली गई है क्योंकि राज ही इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमारे पास इस संबंध में कई सबूत हैं। आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एएसएन/एएनएम